किसान विकास पत्र योजना 2026, किसान विकास पत्र के फायदे, 7.5% ब्याज, किसान विकास पत्र कैलकुलेटर, किसान विकास पत्र SBI, आवेदन कैसे करें? आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, हेल्पलाइन नंबर, (Kisan Vikas Patra Scheme in Hindi, Kisan Vikas Patra Yojana Post Office, Kisan Vikas Patra Yojana SBI, Kisan Vikas Patra Interest Rate 2025, Kisan Vikas Patra Calculator, Kisan Vikas Patra Maturity Period, Apply Online, Benefits, Eligibility criteria, Helpline number.
किसान विकास पत्र योजना क्या है?
Kisan Vikas Patra (KVP) एक प्रमाण पत्र बचत योजना है। किसान विकास पत्र योजना को भारतीय डाक द्वारा 1988 में शुरू किया गया था। शुरुआत में इस योजना में किसानों को शामिल किया गया था ताकि वे दीर्घकालिक बचत की आदत डाल सकें, लेकिन बाद में इसे सभी योग्य भारतीय नागरिकों के लिए खोल दिया गया। इस योजना में कई सुधार करके 2014 में पुनः लॉन्च किया गया, ताकि पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और दुरुपयोग को रोका जा सके।
जब इस योजना को शुरू किया गया था, तब इसकी परिपक्व अवधि 5 वर्ष 6 महीने थी। इस अवधि में निवेश किया गया पैसा दोगुना हो जाता था। हालांकि लोकप्रिय मांग को देखते हुए और लघु बचत को पुनर्जीवित करने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा वर्ष 2014 में किसान विकास पत्र योजना को फिर से शुरू किया गया था। किसान विकास पत्र में निवेश की गई राशि वर्तमान दर पर 115 महीना में दोगुनी हो जाती है। प्रमाणपत्र किसी वयस्क द्वारा अपने लिए या किसी नाबालिग की ओर से या किसी नाबालिग के लिए खरीदा जा सकता है। इसे दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से भी खरीदा जा सकता है।
इस योजना का मूल उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और कम जोखिम वाला निवेश विकल्प प्रदान करना है जिससे निवेशको की पूंजी एक निश्चित अवधि में दुगनी हो सके। यह लगभग 9.7 वर्ष (115 महीने) की अवधि में एक बार के निवेश को दोगुना कर देता है। उदाहरण के लिए, 5,000/- रुपये का किसान विकास पत्र आपको परिपक्वता के बाद 10,000/- रुपये का कोष देगा।
यदि आप Kisan Vikas Patra Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। इसमें सभी आवश्यक जानकारी दी गई है जैसे- आवेदन कैसे करें, कौन-कौन पात्र होगा, योजना के लाभ, आवश्यक दस्तावेज तथा महत्वपूर्ण लिंक।
इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी yojanasarkar.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
Kisan Vikas Patra Yojana Key Points
| Name Of The Yojana | Kisan Vikas Patra Yojana |
| Purpose of the Yojana | लोगों को सुरक्षित और कम जोखिम वाला निवेश विकल्प प्रदान कर उनकी आय को दोगुना करना |
| Start of Yojana | 2014 |
| Sector of Yojana | Central Government |
| Department / Ministry of Yojana | भारतीय डाक घर एवं अधिकृत बैंक |
| Premium & Interest % | 100 तथा 1000 के गुणकों में कोई भी राशि जमा की जा सकती है & 7.5 % |
| Current Status | Active |
| Beneficiary of Yojana | देश के सभी नागरिक। |
| Apply Process | Online/Offline |
| Official Website | https://www.myscheme.gov.in/schemes/kvps |
| परिपक्वता अवधि | 115 महीने अथवा 9 वर्ष 7 महीने |
| Download App | Update Soon |
| Helpline No | Update Soon |
किसान विकास पत्र योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के अंतर्गत आपको उच्च चक्रवृद्धि वार्षिक ब्याज दर 7.5% की प्रदान की जाएगी।
- निवेश की गई राशि 115 महीनों या 9 वर्ष 7 महीने में दुगनी हो जाती है।
- इसमें कोई अधिकतम जमा सीमा नहीं है।
- इसके तहत आप भारतीय डाकघर और अधिकृत बैंकों में खाता खोल सकते हैं।
- योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसान विकास पत्र को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को या एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित कर सकते हैं।
- किसान विकास पत्र को निवेश की गई तारीख से 2.5 वर्ष के बाद निर्दिष्ट दरों पर भुनाया जा सकता है।
Kisan Vikas Patra Yojana के लिए पात्रता/ Eligibility Criteria
व्यक्ति को भारत का निवासी होना चाहिए। माता-पिता किसी नाबालिग या अस्वस्थ व्यक्ति की ओर से निवेश कर सकते हैं। नाबालिक बच्चों की आयु 10 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
किसान विकास पत्र योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज/ Required Documents:
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- Voter ID card
- राज्य सरकार के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित नरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड
- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र जिसमें नाम और पता का विवरण हो।
SOME USEFUL IMPORTANT LINKS
| Kisan Vikas Patra Yojana Official Website | CLICK HERE |
| Download Kisan Vikas Patra Yojana Application Form | CLICK HERE |
| PM Home Loan Subsidy Yojana APP | UPDATE SOON |
| Join Our Telegram Channel | CLICK HERE |
| Join Our Whatsapp Group | CLICK HERE |
Kisan Vikas Patra Yojana के आवेदन कैसे करें/ How Apply:
- जो भी व्यक्ति प्रमाण पत्र खरीदना चाहता है उसे व्यक्तिगत रूप से या डाकघर या बैंक में लघु बचत योजना के अधिकृत एजेंट के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। व्यक्ति निकटतम डाकघर शाखा या अधिकृत बैंक में जाकर आवेदन कर सकता है।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप ऊपर दिए गए SOME USEFUL IMPORTANT LINKS में Download Kisan Vikas Patra के सामने वाले लिंक पर Click करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- घोषणा और नामांकन विवरण भरें।
- आवेदन के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करने के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
- कर्मचारी के द्वारा कारवाई होने के बाद किसान विकास पत्र प्रमाण पत्र तुरंत जारी कर दिया जाएगा। परिपक्व अवधि के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उन्हें सुरक्षित रखें।
Download Kisan Vikas Patra Yojana PDF Form
किसान विकाश पत्र आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का Link ऊपर SOME USEFUL IMPORTANT LINKS वाली टेबल में दिया है। टेबल में Download Kisan Vikas Patra के सामने वाले Link पर Click करें। आप समय-समय पर हमारी वेबसाइट yojanasarkar.in पर विजिट करते रहे।
FAQ
Q1. क्या मैं अपना किसान विकास पत्र खाता किसी अन्य को हस्तांतरित कर सकता हूं?
जी हाँ, आप अपना किसान विकास पत्र खाता किसी अन्य को हस्तांतरित कर सकते हैं।
Q2. क्या निवेश राशि की कोई अधिकतम सीमा है?
किसान विकास पत्र योजना के तहत निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
Q3. Kisan Vikas Patra Yojana पर ब्याज दर क्या है?
किसान विकास पत्र योजना में निवेश पर 7.5% वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज दर प्रदान की जाती है।
Q4. किसान विकास पत्र योजना के लिए परिपक्वता अवधि क्या है?
किसान विकास पत्र योजना के लिए परिपक्व अवधि 115 महीने अथवा 9 वर्ष 7 महीने है।









